{"_id":"5ab7f7b94f1c1ba8768b75ec","slug":"201522005945-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती प्रतियोगिताओं में पहवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती प्रतियोगिताओं में पहवानों ने दिखाया दमखम
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा/ धीना/ सकलडीहा। बरहनी विकास खंड के जलालपुर गांव स्थित काली मंदिर मैदान में रामनवमी के अवसर आयोजित 109 वर्ष पुरानी दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को पहलवानों ने अपने अपने दांव पेंच का प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ धीना के सिकठा गांव में रविवार को आयोजित कुश्ती दंगल में कई जिलों के पहलवानों ने हाथ आजमाएं। कुश्ती की शुरुआत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। वही सकलडीहा के दिघवट गांव में रविवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रभुनारायन यादव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने किया। प्रतियोगिता में बिहार दिल्ली सहित गाजीपुर, बलिया, मऊ के नामी गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लिया।
कंदवा के जलालपुर में बलिया के विक्रम पहलवान कस्थरी बिहार के सुनील पटकनी देकर पांच हजार की कुश्ती जीता। अन्य कुश्तियों में हीरा पहलवान बलिया ने पप्पू पहलवान नंदगंज को पटखनी दी तथा बलिया के बीरा ने सैदपुर के शमशेर को चीत किया। लोहा पहलवान मऊ ने बग्गा पहलवान मरदह गाजीपुर को पटकनी दी तथा जितेंद्र पहलवान मऊ ने सुनील मरदह को चीत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान गिरीश विक्रम सिंह, डा.सुधीर सिंह, डा. नारद सिंह, संजय सिंह, पशुपतिनाथ सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह , परमेन्द्र यादव, अशोक सिंह, विद्या सागर सिंह , टुनटुन सिंह, अजय सिंह मौजूद रहे। धीना के सिकठा में आयोजित कुश्ती दंगल में अयोध्या के बजरंगी ने गोरखपुर के सुनील को पटखनी दी तथा अरविंद बरंगा ने संदीप मेरठ, अनुज दिल्ली ने रविंद्र गोरखपुर, विनोद बरंगा ने तंनू रमरेपुर को तथा हरियाणा की महिला पहलवान बबली ने दिल्ली को, नंदनी हरियाणा ने संध्या दिल्ली को पटकनी दी। इस दौरान सिजेंदर शास्त्री, विवेक कुुमार सिंह, परमानंद सिंह, रामजी तिवारी, अनिल सिंह झुन्ना मौजूद रहे। दूसरी तरफ सकलडीहा क्षेत्र के दिघवट गांव में रविवार को एक दिवसीय अंतर प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता में यूपी सहित कई प्रदेश के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पचास से अधिक जोड़ी कुश्ती हुई। जिसमें लगभग सभी कुश्तिया बराबर रही। कुश्ती का शुरुआत पूर्व सांसद रामकिशुन यादव,सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान ग्राम प्रधान महेंद्र राजभर, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, चाखन यादव, चंद्रशेखर यादव, राम उजागिर गोड़, भूपेंद्र सिंह, रणविजय सिंह, राजशेखर सिंह, सियाराम यादव, मुन्नीलाल कोच मौजूद रहे।