फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मूल्यांकन को लेकर वित विहीन शिक्षकों का विरोध जारी

मूल्यांकन को लेकर वित विहीन शिक्षकों का विरोध जारी

Tue, 20 Mar 2018 01:15 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन को लेकर वित विहीन शिक्षकों का विरोध जारी

विज्ञापन
चंदौली/मुगलसराय/चकिया। बोर्ड परीक्षा कापियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों को पुलिस ने मूल्यांकन केंद्र परिसर से खदेड़ दिया और गेट बंद कर तीनों केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी कर दी । वित्तविहीन शिक्षक मानदेय को लेकर मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे हैं और वे के द्र परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे।

चंदौली में महेन्द्र टेक्निकल कालेज के परिसर में विरोध कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों को पुलिस ने बाहर कर दिया। इसके बाद उन्होंने गेट पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार मानदेय शुरू करने की घोषणा नहीं करती है कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत वित्तविहीन शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने के साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने और मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक सीबीएसई बोर्ड के समान करने की भी मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र कर दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. ओमप्रकाश चौबे, सत्यप्रकाश, वीरेंद्र, डा. सुरेंद्र, प्रदीप सिंह, राणा प्रताप आदि रहे। अध्यक्षता अमरेंद्र सिंह और संचालन संजय ने किया। मुगलसराय स्थित नगर पालिका इंटर कालेज के गेट पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर नीलम सिंह, राजीव कुमार, ललित, धमेंद्र, नीरज, पिंकी सिंह, संध्या सिंह, राजेश शर्मा मौजूद रहे। चकिया के आदित्यनरायन राजकीय इंटर कालेज में मांगों के समर्थन में पिछले तीन दिनों से कापियों के मूल्यांकन कार्य को रोकने के लिए गेट जाम कर धरना दे रहे वित्त विहीन शिक्षकों को पुलिस ने सोमवार को खदेड़ दिया। इसके उपरांत अन्य शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य शुरू किया। सोमवार को वित्त विहीन शिक्षकों ने कालेज के प्रवेश द्वार को जाम कर धरने पर बैठ गए। इस स्थिति को देखते हुए प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार मिश्र ने गेट जाम करने की सूचना कोतवाली को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धरना दे रहे डिवत्त विहीन शिक्षकों को गेट पर से खदेड़ त्रा। धरने के दौरान दौरान कमलाकांत शर्मा, स्वतंत्र कुमार यादव, सुनील गुप्ता, बिजय बहादुर सिंह, उषा सिंह, रमेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed