{"_id":"5a9d9e8a4f1c1bb06f8b4f26","slug":"201520279178-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा का आरोप
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। युवा संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। विरोध में सोमवार को तहसील कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि संगठन के सदस्य प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर प्रकरण की जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
युवा संघर्ष मोर्चा के शैलेंद्र पांडेय कवि ने आरोप लगाया कि 19 फरवरी को भाजपा मुगलसराय विधायक साधना सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत सकलडीहा ब्लॉक परिसर में 15 जोड़ों की शादी कराई गई थी, जिसमें फर्जीवाड़ा किया गया। आरोप है कि सकलडीहा तहसील के रानेपुर गांव निवासी बिफई बनवासी की बेटी नीलम की शादी बीते 10 फरवरी 2018 को टिमिलपुरा गांव में हुई थी, मगर फर्जीवाड़ा करने वालों ने नीलम को भी अविवाहित दर्शाकर शादी योजना का लाभ दिला दिया। इसी तरह इसी गांव की इंदू जायसवाल की शादी सदलपुरा गांव में पूर्व में हो चुकी थी, बावजूद यह शादी सरकारी विवाह मंडप में दोबारा कराई गई। जबकि हिंदू विवाह संस्कार में किसी भी जोड़े की एक बार ही शादी कराए जाने के नियम हैं। गौरतलब है कि सामूहिक विवाह योजना में शामिल करने के लिए ब्लॉक कर्मचारी पूरी जांच के बाद लाभार्थियों की कर सूची तैयार करते हैं, फिर भी इस योजना पर सवाल खड़े होने लगे है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थी को 30 हजार रुपये सरकारी मदद दी जाती है। युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चेताया कि प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव से मिलकर दोषियों के खिलाफ जांच कराने की मांग करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, मुरलीधर पांडेय, आशुतोष सिंह, दुर्गेश सिंह, रामदयाल यादव रिंकू, रविंद्र सिंह, रंजन, रमाशंकर खरवार, उपेंद्र प्रताप सिंह, शिवा मिश्रा, अवनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।