{"_id":"5a9d9e884f1c1bff388bb647","slug":"201520279176-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से अंधेरे में है इब्राहिमपुर के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से अंधेरे में है इब्राहिमपुर के ग्रामीण
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। इब्राहिमपुर गांव में छह माह पूर्व विद्युतीकरण के तहत ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली विभाग के अधिकारी भूल गए। अब तक ट्रांसफार्मर में कनेक्शन नहीं दिया गया। जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश है। नाराज ग्रामीणों ने गांव में विद्युत व्यवस्था बहाल कराने की प्रशासन से मांग की है। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
गांव के दीपू सिंह, धनंजय सिंह, संजय शर्मा, तुफानी शर्मा, जितेन्द्र, गोलू सिंह, गोलू खरवार ने आरोप लगाया कि गांव में प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना के तहत छह माह पूर्व ठेकेदार ने ट्रांसफार्मर लगाकर छोड़ दिया है। गांव में बिजली की आपूर्ति न होने के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। जबकि सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीणों द्वारा विद्युत कनेक्शन भी कराया गया है। विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मनमानी को लेकर ग्रामीणों काफी आक्रोश है।