{"_id":"599894824f1c1b120e8b4787","slug":"201503171714-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू की आमद न होने से विकास कार्य बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू की आमद न होने से विकास कार्य बाधित
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। बालू न होने से क्षेत्र के गांवों में सरकार की ओर से गरीबों को मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास व शौचालयों का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। आवास और शौचालय का कार्य ठप होने से लाभार्थी और ग्राम प्रधान दोनों परेशान हैं । एक तरफ प्रदेश सरकार गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी प्रधानों और सचिवों पर डंडा चला रही है और ओडीएफ करने की तिथि तक निर्धारित करने में जोर शोर से जुटी हुई है। दूसरी तरफ बालू की न मिलने से प्रधानमंत्री आवास और शौचालयों का काम ठप पड़ा हुआ है।
बालू कम मिलने से बालू 9 हजार रुपये प्रति ट्राली बिक रही है। सरकारी शौचालय और आवास के निर्माण में लागत मूल्य ज्यादा होने के चलते लाभार्थी निर्माण कार्य रोक दिए हैं। प्रधान देवेंद्र यादव, संतोष यादव, किरण गौतम, राजेश कुमार आदि ने कहा कि आसपास के जिलों से जनपद में आ रही बालू भी जिले में आसानी से नही आ पा रही है।