{"_id":"595e925e4f1c1b35168b464e","slug":"201499370078-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्ट बारिश के कारण फिर से नाली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्ट बारिश के कारण फिर से नाली में
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा समय से सफाई नहीं किए जाने का खामियाजा भुगत रहे हैं नगरवासी
मुगलसराय। बारिश शुरू होने से ठीक पहले नगर पालिका द्वारा नालियों से निकालकर रखा गया सिल्ट बारिश के पानी में बहकर फिर से नालियों में जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इसके सड़क पर बुरी तरह से फैल जाने के कारण लोगों को आवागमन काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसे नगर पालिका की लापरवाही ही कहिए की नाले से लेकर नालियों की सफाई का कार्य काफी विलंब से शुरू हुआ इसके बाद सफाई कर्मियों ने सिल्ट निकाल कर उसे सड़क पर ही छोड़ दिया। एक जुलाई से शुुरू हुई बरसात के कारण सफाई पर पानी फिरने लगा है। सड़क किनारे निकाल कर रखा गया सिल्ट बरसात के पानी में बहकर नालियों में वापस जाने के साथ ही सड़क पर भी फैल गया है। यह नारकीय स्थिति सुभाष नगर, रविनगर, ईस्टर्न बाजार, कसाब महाल, मुस्लिम महाल, चतुर्भुपुर, काली महाल आदि क्षेत्रों में बनी हुई है। नगर के अजय, अमर, सोनू, गुलाब, बेचू का कहना है कि नालियों के सफाई का कार्य ठीक से नहीं होने के कारण क्षेत्रों में स्थिति काफी खराब है। बताया कि अगर सफाई कार्य 15 जून के पहले करा लिया गया होता तो सड़कों पर कीचड़ नहीं फैलता। इस संबंध में ईओ नगर पालिका ने बताया कि सफाई कार्य किया जा रहा है जल्द ही सिल्ट भी उठवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
ुगलसराय । चार दिनों के भीतर हुई बारिश ने सरकारी तंत्र की पोल खोलकर रख दी है। इस वक्त रोडवेज बस स्टैंड की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के एक भी शेड नहीं मौजूद हैं ताकि बरसात में बस के इंतजार में खड़े हो सके। वहीं बस स्टैंड की जमीन काफी ऊबड़ खाबड़ होने के कारण जगह-जगह पानी भर गया है जिससे कीचड़ और गंदगी के बीच यात्री अपनी बसों का इंतेजार करने को विवश हैं। चकिया की बस का इंतेजार कर रहे साबिर, अजय , अतुल ने बताया कि बस स्टैंड पर काफी कीचड़ है वहीं शेड नहीं होने से आसपास की दूकानों के छज्जों के नीचे खड़ा होकर बस का इंतेजार करना पड़ रहा है। बताया कि वहीं बस की खिड़कियों के शीशे टूटे होने के कारण बारिश का पानी बस के भीतर घुस जाता है।
विज्ञापन