फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गरज चमक के साथ बरसे मेघ, बढ़ी ठंड

गरज चमक के साथ बरसे मेघ, बढ़ी ठंड

Tue, 08 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
गरज चमक के साथ बरसे मेघ, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सर्द हवाओं के बाद रविवार की रात में गरज चमक के साथ मेघ बरसे। बारिश से जहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दूसरे दिन सोमवार को भी दिन भर दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली। दिन में बदली छायी रही। ठंड बढ़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश से दलहनी और रबी की फसलों को फायदा पहुंचा है।
रविवार की शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। रात 11 बजे हल्की बूंदा बांदी शुरू हो गई। गेहूं की सिंचाई के लिए परेशान किसान बारिश से खुश दिखे। आधी रात के बाद दो बजे गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला भोर तक चला। आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चलती रही। हालांकि दोपहर में धूप निकली लेकिन थोड़ी देर बाद फिर आसमान में बादल छा गए। दिन में बारिश नहीं हुई लेकिन 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं के चलने से ठंड बढी । सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूतम तापमान 11 डिग्री रहा। ठरात में सफर करने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग ठंड और शीतलहरी से बचने के लिए दिन भर अलाव तापते रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी के अनुसार फिलहाल दो दिन तक इसी तरह मौसम रहने की उम्मीद है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.समीर पांडेय ने बताया कि हल्की बारिश होने के कारण रबी की फसलों को फायदा होगा, पहली सिंचाई करने वाले किसानों के लिए बारिश नुकसानदेह भी हो सकती है। लेकिन अभी तक नहरों में पानी नहीं होने के कारण बहुत कम किसानों ने सिंचाई की है। दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए भी हल्की बारिश लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चकिया। स्थानीय कोतवाली के पीतपुर गांव में सोमवार की भोर में बिजली गिरने से किसान लालजी बिंद (60) की मौत हो गई। लालजी अपने खेत में टमाटर की रखवाली कर रहे थे। सूचना पाकर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रतिदिन की तरह सोमवार की भोर में लालजी बिंद अपने खेत में टमाटरकी फसल को देखने गए थे। इसी बीच गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। लालजी बारिश से बचने के लिए जगह ही ढूंढ रहा था कि उस पर बिजली गिरी और चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवारीजन खेत की तरफ दौड़ पड़े। परिवारीजनों के सूचना पर कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह, हल्का लेखपाल लोकेश द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह ने बताया कि दैवीय आपदा में मुख्यमंत्री किसान सर्वहित योजना के तहत चार लाख रुपये तत्काल मृतक लालजी बिन्द के पत्नी श्यामरथी देवी के खाते में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पांच लाख रुपये किसान बीमा योजना के तहत दिया जाएगा। घटना के दौरान ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राव आदि पहुंचे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के समीप खलिहान के में सूखे पेड़ पर बिजली गिरी। इससे पेड़ धू धू कर जलने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed