फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भंडारे के साथ संपन्न हुई कथा

भंडारे के साथ संपन्न हुई कथा

Sat, 05 Jan 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
भंडारे के साथ संपन्न हुई कथा
पीडीडीयू नगर। नगर के एक लॉन में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के समापन के अवसर पर शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के समापन पर आयोजक ने व्हील चेयर व कंबल का दान किया। इस दौरान कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

हरिद्वार से आए कथावाचक विनोद सुन्द्रियाल ने प्रसाद के बारे में बताया कि प्र का अर्थ प्रभु, सा का अर्थ साक्षात व द का अर्थ दर्शन होता है। इसे ही प्रसाद कहते हैं। कहा कि हर कथा या अनुष्ठान का तत्व सार होता है जो मन, बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मानव शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान के लगाए भोग का शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। इसके बाद कार्यकम आयोजक महेश जायसवाल ने अपने माता पिता की स्मृति में दो दिव्यांगों को व्हील चेयर व रेलवे सुरक्षा बल, वेस्ट पोस्ट के एसआई बृजेश कुमार को गरीबों व असहायों में वितरित करने के लिए 50 कंबल प्रदान किए। इस मौके पर चेयरमैन संतोष खरवार, प्रीति जायसवाल, पुरुषोत्तम सिंह, अशोक सिद्धार्थ केसरवानी, शादाब अशरफ, रमेश यादव, भानू तिवारी, राजेंद्र यादव, मनीष जायसवाल, जवाहरलाल, प्रभात, शिवकुमार निगम, अंगद जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, रामवचन, रमेश, सुनील जायसवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed