फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मांगों के समर्थन में बीडीसी सदस्योंने आवाज की बुलंद

मांगों के समर्थन में बीडीसी सदस्योंने आवाज की बुलंद

Tue, 18 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में बीडीसी सदस्योंने आवाज की बुलंद

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दस हजार रुपये मानदेय देने, प्रधानों की तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य निधि बनाने, मनरेगा का कार्य बीडीसी को देने सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के सभी ब्लाकों पर बीडीसी सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में बीडीसी सदस्यों ने बैठक कर मांगों पर चर्चा की गई। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर प्रमुख महेन्द्र पासवान, प्रमोद शर्मा, इरशाद अहमद, मालती देवी, रिंकू शर्मा, चिंता देवी, बिंदू देवी, रीता देवी, पारस, निहाल, मालती देवी, तौसिफ अहमद, शंकर दास, अजय रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह के नेेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अमित सिंह ने कहा कि प्रधानों को सरकार मानदेय के साथ कार्य व वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार दिया गया है। लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों को न तो कोई मानदेय और अधिकार है। आक्रोशित बीडीसी सदस्यों ने विकास निधि, सफाईकर्मियों का वेतनमान का अधिकार, आवास, शौचालय, हैंडपंप, सोलर लाइट आदि बीडीसी सदस्यों की निगरानी में कराने की मांग उठाई। इस मौके पर शैलेश खरवार, धमेन्द्र कुमार, अंजनी पांडेय, सुशील शर्मा, मोती पासवान, बेचूराम, शशिबाला पांडेय, विजय शर्मा, उमेश, दिनेश यादव, मुरली मनोहर रमेश प्रसाद, जर्नादन, लोकनाथ मौर्य, हेमंत कुमार, बीरबल चौहान, मनोज रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार मांगों के समर्थन में बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक परिसर में नारेबाजी की। बाद में मांगों के समर्थन में ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला जीत सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव, संतोष कुमार, राजू चेरो, नारायण कौल, रमेश कॉल, रणजीत, राजबली यादव, विनोद, सुनीता, ईश्वर, चंचला भुनेश्वरी, सुनीता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed