{"_id":"5c115b27bdec2241a32306a7","slug":"191544641319-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोह पुण्य के क्षय की व्याधि देने वाला है बंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोह पुण्य के क्षय की व्याधि देने वाला है बंधन
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर विकास खंड के मद्धूपुर में बुधवार को श्रीमदभागवत कथा पुराण व्याकरणाचार्य एवं भाषा विज्ञानी भागवत कथावाचक पंडित अनिरुद्ध प्रसाद त्रिपाठी ने भक्तों को कथा सुनाई। कहा कि मोह पुण्य के क्षय की व्याधि देने वाला बंधन होता है। अगर मोह की रस्सी से ही बंधना है, तो भगवान के मोह की रस्सी से बंधना ही मुक्ति प्राप्ति का श्रेयस्कर मार्ग है। जड़भरत के तीन जन्मों का आख्यान इसकी पुष्टि करता है, जिनके नाम पर ही श्रीमदभागवत के अनुसार इस देश का नाम भारत पड़ा। कहा कि भगवान में मन लगाना और लीन होना न केवल भक्ति है, बल्कि सबसे बड़ा तप भी है। कहा कि समाज के स्वस्थ सर्जनात्मक विकास में असंतोषजन्य प्रतिस्पर्धा बाधक होती है, लेकिन भगवद् भक्ति में ऐसी प्रतिस्पर्धा हो, तो वह श्रेयस्कर एवं अनुकरणीय होती है। इस दौरान मोती लाल त्रिपाठी, रामेश्वर द्विवेदी, धर्मेंद्र पांडेय, संदीप त्रिपाठी नर्मदेश्वर दुबे, विश्वजीत पांडेय,शिवानंद पांडेय, सतीश कुमार, विपुल कुमार, शीतला सिंह, अरुण सिंह आदि उपस्थित थे।
चंदौली। नगर पंचायत के किदवई नगर में भूख व प्यास से व्याकुल 25 वर्षीय युवक बुधवार को अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान आसपास के लोगों ने युवक को पास के ही एक मकान के बाहर चैकी पर लिटाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पानी के छिटे मारकर होश में लाया और उससे बातचीत की तो युवक ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से भूखा है और अपनी बहन के लिए के लिए चंदा मांगने आया हुआ था। उक्त युवक दानिश ने बताया कि वह बिहार प्रांत के बक्सर जिला अंतर्गत भरौली गांव निवासी है और अपनी बहन के ईलाज के लिए वाराणसी आया हुआ था। मौके पर पहुंचे एसआई शिवमणि त्रिपाठी ने युवक से उसका नाम-पता पूछा और खाना खिलाने के बाद घर भेज दिया।