{"_id":"5bae80a8867a554f1c0ee67e","slug":"191538162856-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने स्टेशन पर लगाया झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने स्टेशन पर लगाया झाड़ू
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिले में स्वच्छता अभियान का असर दिख रहा है। रेलवे की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर साफ सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसी तरह सैयदराजा में विधायक सुशील सिंह ने स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत के रामलीला मैदान में झाड़ू लगाया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने भी कालेज प्रांगण में साफ सफाई की।
रेलवे की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को मानसनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के नौवीं के छात्रों ने स्टेशन पर पहुंच कर साफ -सफाई की। इसके पूर्व स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला के साथ स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर स्थित सभागार में गोष्ठी में स्वच्छता अभियान पर चर्चा की। स्टेशन निदेशक ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इसके बाद बच्चों ने सफाईकर्मियों के साथ हाथों में झाड़ू उठाया और साफ सफाई की। इस दौरान यात्रियों को भी साफ सफाई के महत्व को समझाया। इस दौरान सीएसजी अशोक अनिल, सीआईटी आफताब अहमद, चंदन कुमार आदि रहे। विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज परिसर में साफ सफाई की। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. हेमा गुुप्ता, डॉ. अलका, डॉ. अनिता अग्रवाल, यास्मिन, तारा, आशीष दुबे रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर में स्वच्छता भारत अभियान के तहत नगर पंचायत के रामलीला मैदान में शुक्रवार की सुबह आठ बजे विधायक सुशील सिंह ने झाड़ू लगाया। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने भी अभियान में सहयोग किया। इस दौरान विधायक सुशील सिंह नबे कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में सफाई का अत्यधिक महत्व है। हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने आसपास सफाई रखेंगे। विधायक ने वार्ड नंबर 8 स्थित एक रोड के बीचो-बीच बड़े पैमाने पर गोबर रखा देख कर पंचायत कर्मियों को फटकार लगाई। सुभाष नगर की सरकारी जमीन पर एक पानी टंकी बनवाने का लोगों से वादा किया। इसके बाद बाद विधायक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर को देखा और वहां गंदगी देख कर अध्यापकों को फटकार लगाई। उन्होंने पौहारी बाबा कुटिया से दुधारी मोड़ तक खराब सड़क को तत्काल निर्माण के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर अरुण मौर्य, ताहिर फारुकी, क्यामुद्दीन राइन ,भगवती वर्मा,अमरनाथ, सतेंद्र केसरी, फिराक अंसारी, अरशद अंसारी मौजूद रहे।