{"_id":"5baa81be867a557f6c06902b","slug":"191537900990-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदकर छोड़े गए गड़ढों से बना है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदकर छोड़े गए गड़ढों से बना है खतरा
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। क्षेत्र के मारूफपुर चौराहे के समीप तार बिछाने के लिए रिलायंस कंपनी के कर्मचारियों ने सड़क के किनारे दोनों तरफ दो गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं। लगभग 10 दिनों पूर्व खोदे गए गड्ढों को भरे न जाने से ये दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। बाजार के बीच में होने से लोग इनमें गिर कर घायल हो जा रहे हैं।
खोदे गए गड्ढों के आसपास लोगों को सतर्क करने के लिए कोई निशानदेही भी नहीं की गई है। आये दिन उक्त गड्ढों में लोगों व पशुओं के गिरकर घायल होने से बाजारवासियों में रोष व्याप्त है। कस्बावासी शौकत अली, पिंटू यादव, महेंद्र यादव, सियाराम यादव, सुरेश चौरसिया, शैलेंद्र यादव, जयहिंद, विरेंद्र मौर्य, पारस यादव, रामबृक्ष, संतलाल कुशवाहा आदि ने कहा कि यदि जल्दी गड्ढों को पटवाया नहीं गया तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से गड्ढों को शीघ्र पटवाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन