फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   केंद्र व राज्य सरकार ने समाज के साथ किया धोखा

केंद्र व राज्य सरकार ने समाज के साथ किया धोखा

Mon, 24 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार ने समाज के साथ किया धोखा

विज्ञापन
दुलहीपुर। आल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के सदस्यों की बैठक रविवार को दुलहीपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। इसमें केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर विश्वकर्मा समाज के साथ धोखा किए जाने का आरोप लगया गया। साथ ही व्यवसायी के अपहृत पुत्र को बरामद न किए जाने पर नाराजगी जताई गई।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने विश्वकर्मा शिल्पकार समाज के साथ चुनाव में किए गए वादों को पूरा न कर धोखा किया है। योगी सरकार ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित्र को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कहकर उनके नाम पर दिए जाने वाले सार्वजनिक अवकाश को भी रद्द कर दिया। विश्वकर्मा जी के जीवन चरित्र को पाठ्यक्रम में शामिल करना तो दूर इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा जारी परिपत्र में भगवान विश्वकर्मा को महाराज के रूप में उल्लिखित करके उनका अपमान किया है। उन्होंने महानगर अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा के पुत्र रोहन विश्वकर्मा का अपहरण होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त कर निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन 24 घंटे में रोहन का पता नहीं लगाता तो सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में डॉ. प्रमोद कुमार, भैरव प्रसाद, भरत, राजेश, राधेश्याम, मुन्ना, रामाधार उपस्थित थे।अध्यक्षता रामकिशन विश्वकर्मा व संचालन बचाऊलाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed