{"_id":"5ad3a4764f1c1b84028b4bbb","slug":"191523819638-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी मनाया गया आंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी मनाया गया आंबेडकर जयंती
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती दूसरे दिन भी इलाके में धूम धाम से मनाई गई। गोष्ठी में बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। इस दौरान बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई।
सामाजिक संस्था इंपावरमेंट सोसायटी की ओर से मुगलसराय के अमोघपुर स्थित वृद्धा आश्रम परिसर में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पिछले दो वर्षो से संचालित व़ृद्धों के लिए निशुल्क फिजियोथिरैपी केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक साधना सिंह ने किया। कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक परिवर्तन लाया था। इस मौके पर संस्था के सचिव डॉ.एके सिंह ने कहा कि समाज के सबसे उपेक्षित बेबस एवं निराश्रित वृद्ध वर्ग के स्वास्थ्य लाभ एवं जीवन गुणवत्ता हेतु यह क्लीनिक वरदान साबित होगा। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, मनोज पाठक, सूर्यप्रकाश सिंह, संजय पासवान, प्रेम पासवान, रामसिंह, मीरा चौहान, अनुपम तिवारी मौजूद रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार बाबा भीमराव आंबेडकर साहब का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पड़ाव क्षेत्र के विभिन्न गांव में मनाया गया इसी कड़ी में क्षेत्र के पुरानी गांव में भी बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पड़ाव ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता गुड्डू ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर साहब ने अपने पूरे जीवन काल में संघर्षों के खिलाफ लड़ाइयां लड़ी समाज के शोषित पिछड़े दलित वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर पीपी श्रीवास्तव, कैलाश राम, वीरेंद्र यादव, बबली चौहान, कृष्णा मौजूद रहे।