{"_id":"5ab3fcad4f1c1be83f8b4717","slug":"191521745069-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता में किशन ने मोंटी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता में किशन ने मोंटी को हराया
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पुरस्कृत खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो)। नगर के कैैलाशपुरी में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को कैलाशपुरी के किशन वर्मा और मोंटी के बीच हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम सेट से ही किशन मोंटी पर हावी नजर आए। दोनों के बीच तीन सेटों में हुए मुकाबले में किशन ने मोंटी को दो-एक से पराजित कर दिया। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि सभासद निधि तिवारी ने किशन सहित पूरे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने आयुष, शौर्या, और मोंटी को मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना काफी आवश्यक है। इस अवसर पर सुधीर चौहान, सुुरेश, अंकित उपाध्याय, पिंकी सिंह मौजूद रहे।
बाइट - 980
बाइट - 980