फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   टेल तक पानी नही पहुंचा तो होगा आंदोलन

टेल तक पानी नही पहुंचा तो होगा आंदोलन

Fri, 22 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
टेल तक पानी नही पहुंचा तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
कंदवा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) और क्षेत्रीय किसानों की बैठक गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय असना पर हुई। इसमे नहरों का पानी टेल तक नही पहुंचने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई गई। चेताया कि 23 सितंबर तक टेल तक पानी नही पहुंचा तो संगठन और क्षेत्रीय किसान 25 सितंबर से असना गांव में धरना प्रदर्शन व 26 को पुतला दहन करेंगे।

बैठक में मंडल अध्यक्ष संतविलास सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं । इसका नतीजा है कि किसानों को टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसानों की रेड़ा पर पहुंच चुकी धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच चुकी है। जबकि रेड़ा पर पहुंची चुकी फसल को इस समय पानी की अति आश्यकता है। कहा कि यदि 23 सितंबर तक पानी नही मिला तो 25 सितंबर से असना में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कामदार पांडेय, राकेश सिंह, बृजकिशोर सिंह, कृष्णानंद, सुरेंद्र प्रताप, मिथिलेश, कन्हैया, महावीर सिंह, जयशंकर यादव, शिवेंद्र आदि किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता विजय शंकर उपाध्याय व संचालन अर्जुन प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed