{"_id":"599894754f1c1b4d158b4768","slug":"191503171701-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चौकी प्रभारी सहित 15 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चौकी प्रभारी सहित 15 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश में तीन माह से योगी की सरकार बनने का असर यहां के पुलिस विभाग पर पड़ गया है। कारण यह कि यहां पर मई माह में पुलिस अधीक्षक का चार्ज लेने के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आठ माह में सभी थानों के कर्मचारियों को ताश के पत्ते की तरह फेंटते हुए इधर से उधर कर दिया। जो लोग बचेे थे उन लोगों को शासनादेश आने के बाद हटा दिया गया।
प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए चुनाव से पूर्व थानों पर तैनात एसएचओ को बदलने के लिए दिशा निर्देश दिया था। जिसके बाद यहां पर सभी थाना प्रभारियों के क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया गया था। वहीं इसके बाद उन्होने सभी थानों पर तैनात आरक्षियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। उस समय दो सौ आरक्षी लोगों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। शेष लोगों को वहीं पर तैनात कर दिया गया। जबकि शनिवार को दो चौकी प्रभारी सहित 15 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। जिसमें नई बाजार चौकी प्रभारी के रूप में बनाए गए शिवाकांत पांडेय्र व कैलावर चौकी प्रभारी बनाए गए राजकुमार पांडेय के स्थानांतरण को स्थगित कर दिया गया। जबकि कमलेश कुुमार को सकलडीहा से चौकी प्रभारी कचहरी,विद्यासागर को चकिया से शहाबगंज,जय प्रकाश को अलीनगर से धानापुर, सुरेश भारती को शाहबगंज से चंदौली, विजय शंकर यादव कमो धानापुुर से कंदवा, हरिराम निषाद को पुलिस लाइन से थाना सकलडीहा, अमित कुमार को चौकी प्रभारी शिकारगंज से चौकी प्रभारी महुंजी धीना, कपिलदेव यादव को महुंजी से चौकी प्रभारी शिकारगंज, आनन्द प्रजापति थाना चंदौली से थाना बबुरी, अश्वनी कुमार यादव को थाना शाहबगंज से चौँकी प्रभारी कैलावर, सुग्रीव गुप्ता को शहाबगंज सें चौकी प्रभारी नईबाजार, बृजेश्वर यादव को चंदौली से शहाबगंज भेज दिया गया है।
विज्ञापन