फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   191 trucks parked in no parking areas on the highway were challaned

Chandauli News: हाईवे पर नो पार्किंग में खड़े 191 ट्रकों का चालान

Fri, 28 Feb 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
191 trucks parked in no parking areas on the highway were challaned
पीडीडीयू नगर। जिले में हाईवे पर नो पार्किंग में खड़े ट्रकों के खिलाफ परिवहन विभाग व पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने 191 वाहनों का चालान किया। परिवहन विभाग ने 1.2 लाख रुपये जुर्माना भी वसूल किया। वहीं चंदासी कोयला मंडी में सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अधिकारी उदासीन बने रहे।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौटने वाले कई श्रद्धालु हाईवे पर दुर्घटना के शिकार हुए। हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों में अक्सर पीछे से वाहनों की टक्कर हो जा रही है। हादसों में वृद्धि को देखते हुए पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जिले में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों का चालान करना शुरू किया है। अभियान के दौरान विभिन्न थानों की पुलिस ने 126 ट्रकों का चालान किया। वहीं दूसरी तरफ परिवहन विभाग ने 65 वाहनों का चालान किया। सभी ट्रकों का चालान नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर किया गया। इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन डॉ. सर्वेश गौतम का कहना है कि हाईवे किनारे नो पार्किंग में ट्रक खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed