{"_id":"5c2fb02fbdec2256fd70ffea","slug":"181546629167-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के पेंट्रीकार की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के पेंट्रीकार की हुई जांच
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत विभिन्न ट्रेनों के पेंट्रीकार की जांच की गई। इसमें अनियमितता मिलने पर 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं डाउन सिलचर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में प्रतिबंधित ब्रांड का पानी मिलने पर 45 पेटी पानी जब्त की गई।
स्टेशन निदेशक ने पूरी टीम के साथ स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों की जांच की। इस दौरान एक वेंडर की वर्दी ठीक न होने पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया। इसके बाद प्लेटफार्म संख्या सात पर अप 12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस के पेंट्री कार की जांच की गई। यहां गंदगी मिलने पर प्रतिबंधित ब्रांड का पानी मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसी तरह प्लेटफार्म संख्या तीन पर आई 15602 डाउन सिलचर संपर्क क्रांति में पेंट्रीकार की जांच की गई तो मैनेजर के पास वर्दी नहीं मिली, वहीं अन्य अनियमितता मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ट्रेन में प्रतिबंधित ब्रांड का पानी मिलने पर 45 पेटी पानी जब्त किया गया। इसी तरह डाउन जैसलमेर हावड़ा एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में खाने के पैकेट पर लेबल नहीं लगा था। इस पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम के सदस्यों ने इसी तरह 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल में जांच पड़ताल के दौरान अनियमितता मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान सीएसजी अशोक अनिल, डिप्टी एसएस कमर्शियल एसपी शर्मा, सीआईटी आफताब अहमद, चमन पांडेय रहे।