{"_id":"5be1e4b0bdec22722526db24","slug":"181541530800-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्व पर विद्युत कटौती से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्व पर विद्युत कटौती से आक्रोश
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
.
सकलडीहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धनतेरस से दीपावली तक पांच दिनों तक निर्बाध बिजली देने का निर्देश विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों पर बेअसर साबित हो रहा है। आलम यह है कि धनतेरस से ही अनियमित कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है। उधर विभागीय अधिकारी तकनीकी समस्या का रोना रो रहे हैं।
करोड़ों की लागत से तहसील मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र से सकलडीहा, टिमिलपुर, तेंदुई, दुर्गापुर, ताजपुर, ईटवा, नागेपुर, बथावर, चकरिया, कुचमन, संघती, तारापुर, महादेवपुर आदि गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। मुख्यमंत्री द्वारा पांच दिनों तक निर्बाध बिजली का तोहफा देने के एलान से ग्रामीणों में हर्ष है लेकिन विभाग के जेई व एसडीओ सहित विभागीय ठेकेदारों की घोर लापरवाही के कारण धनतेरस से बिजली की अनियमित कटौती हो रही है। एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि उपकेंद्र के रिले में तकनीकी समस्या के कारण बार बार ट्रिपिंग हो रही है। शीघ्र ही आपूर्ति में सुधार कर दिया जाएगा। ब्यूरो
सकलडीहा। स्थानीय कस्बा स्थित चौराहे पर मंगलवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर घंटों जाम लगा रहा। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस कहीं नजर नहीं आई। लोग समान की खरीदारी करने से भी कतरा रहे थे। वहीं सीओ बाइक सवारों को हेलमेट पहनाते नजर आए ।
विज्ञापन
मंगलवार को सकलडीहा कस्बा, अलीनगर तिराहा, सघन तिराहा पर ट्रकों व ट्रैक्टरों के आवागमन से लंबा जाम लगा रहा। लोग घंटों जाम में जूझते रहे पर कोतवाली पुलिस का कोई कर्मचारी नजर नहीं आया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने दीपावली को देखते हुए गश्त तेज कर बाजारों में पुलिस कर्मी तैनात करने का निर्देश दिया था। इसका कहीं भी असर नहीं दिखा। जाम वाले चौराहे से कुछ दूरी पर सीओ हेलमेट पहना कर लोगों को जागरूक करने में लगे थे लेकिन उनको सड़क पर लगा जाम नहीं दिखा। ब्यूरो