फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर ही रोशनी से नहाए भवन और गलिया

दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर ही रोशनी से नहाए भवन और गलिया

Wed, 07 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर ही रोशनी से नहाए भवन और गलिया

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नगर पूरी तरह से रोशनी से नहा गया। लोगों ने घरों प्रतिष्ठानों कार्यालय को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया। शाम होते ही रंग-बिरंगे बल्ब जगमगा उठे। इस अवसर पर लोगाें ने यम के दीये निकाले।
दीपावली के एक पहले छोटी दीपावली मनाई जाती है। इसे नरक चतुर्दशी और रूप चौदस भी कहा जाता है। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। मान्यता ये भी कि इस दिन विधि विधान से पूजन करने पर नरक निवारण हो जाता है। वैसे तो धनतेरस से लेकर बड़ी दिवाली तक लक्ष्मी पूजन का बड़ा ही महत्व है और लेकिन छोटी दिवाली के दिन कृष्ण भगवान, यमराज और हनुमान जी की पूजा का विधान है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना भी की जाती है। छोटी दीपावली पर शहरी क्षेत्र में तो इसका अलग ही नजारा दिखा। बाजार में प्रतिष्ठान फूल माला और विद्युत झालरों से सजे रहे। आवासीय परिसर भी रोशनी से नहाए नजर आए चीन के विरोध को देखते हुए, लोगों ने चीन निर्मित निर्मित झालरों से दूरी बनाए, हालांकि अन्य सजावटी सामानों में चीन निर्मित सामानों की बोल वाला रही।
विज्ञापन

नगर के आस-पास के जाने माने वाले इलाके कैलाशपुरी, विकास नगर के अलावा रविनगर, महमूदपुर, पटेल नगर, लाठ नंबर एक और दो, न्यू महाल, शाहकुटी, कालीमहाल, चतुर्भुजपुर, परशुरामपुर, अलीनगर मुगलचक आदि मोहल्लों में घरों दुकानों पर विद्युत झालरों की लड़ियां सजाई गई। इसके साथ ही यूरोपियन कॉलोनी, रोजा कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी, डीजल कॉलोनी, मानसनगर, गया कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट, शास्त्री कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी सहित अन्य रेलवे कालोनियों क्वाटर सजे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





पीडीडीयू नगर। ज्योति पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। लोगों ने ें लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, मोमबत्ती, चुरा, लाई, दीपक, मिट्टी के खिलौने आदि की खरीदारी की। मंगलवार को पूजा पाठ के अलावा दैनिक उपयोग के सामानों की भी खूब बिक्री हुई। घरों की सजावट के लिए भी सामान की खरीद फरोख्त हुई। दीपावली के मद्देनजर बाजार में लोगों ने लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, खील बतासे और मिठाइयों की खूब खरीददारी की। सर्वाधिक भीड़ पटाखों की दुकानों पर हुई। सुरक्षा के लिहाज से नगर के दामोदरदास पोखरा के समीप अस्थायी पटाखों की दुकान सजाई गई थी। यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को खड़ा किया गया।

पीडीडीयू नगर। काल को डराने वाली माता काली की प्रतिमा मंगलवार को पंडालों में पहुंच गई। जयकारे के बीच पूजा समिति के सदस्यों ने माता काली की प्रतिमा की स्थापना की। बुधवार की रात माता की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। नगर सहित पूरे जिले में एक दर्जन स्थानों पर पंडाल बनाकर मूर्तियां स्थापित की गई। मूर्तियां स्थापित करने के साथ ही भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया और ध्वनि विस्तारक यंत्र से माता के भजन से गुंजायमान हो रहा है। नगर के नई सट्टी में काली पूजा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया। मंगलवार की शाम पंडाल में मां काली की प्रतिमा माता के जयकारों के बीच की गई। आरपीएफ द्वारा लोको कॉलोनी में पूजोत्सव का आयोजन किया गया। मानस नगर, गया कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी और सेंट्रल कॉलोनी पूजन अर्चन किया जा रहा है। पूजा स्थल पर लाउडस्पीकर पर देवी गीतों का प्रसारण शुरू किया है।



पीडीडीयू नगर। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। स्थिति यह है कि बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ गई। स्थिति यह है कि जनरल कोच ही नही स्लीपर और एसी कोच में भी भीड़ को संभालने में जीआरपी और आरपीएफ को पसीने बहाने पड़ रहे है। दीपावली के साथ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ बिहार ही नही पूरे पूर्वी उत्तर भारत का प्रमुख पर्व बना गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़े पैमाने पर युवा दिल्ली गुजरात, मुंबई और चेन्नई काम की तलाश में जाते है। ऐसे में पिछले एक पखवारे से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। भीड़ की वजह से यात्री महिला और विकलांग बोगी में चढ़ने के अलावा शौचालय में भी बैठकर यात्रा कर रहे हैँ। भीड़ के वजह से चोरों की भी छककर चांदी कट रही है। कई यात्री इनके शिकार हो जाते है।



पीडीडीयू नगर। नगर सहित पूरे जिले में में मंगलवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। भक्तों ने राम भक्त हनुमान के मंदिरों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुंदरकांड का पाठ कर आरती उतारी ।
कार्तिक मास के चतुर्दशी को राम भक्त हनुमान जी की जयंती भी मनाई जाती। दीपावली की पूर्व संध्या पर बजरंगबली के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी। भक्तों ने बजरंगबली को सिंदूर वस्त्र आदि अर्पित की। इसके बाद तुलसी पत्र की माला , गेंदा की माला से बजरंग बली का शृंगार हुआ । इसके बाद धूप, दीप, नावेद अर्पित किया और सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ हुआ। नगर के जीटी रोड स्थित हनुमान मंदिर, स्टेशन परिसर, लोको कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी, स्थित हनुमान मंदिर पर भक्तों की भीड़ रही। चहनिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के फलहारी बाबा आश्रम सराय बलुआ, भलेहटा
स्थित हनुमान गढ़ी अन्य इलाकों में हनुमान मंदिरों पर धूम-धाम से बजरंग बली की जयंती मनाई गई। इसी तरह वैष्णव मंदिर रामगढ़, लक्ष्मणगढ़, कैथी, फूलपुर, नादी, मारूफपुर, टांडाकला, बाबा कीनाराम मठ, रामगढ़, पपौरा, में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा पाठ किया गया । पड़ाव संवाददाता के अनुसार स्थानीय चौराहे पर जीटी रोड के किनारे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर दुख हरण हनुमान मंदिर पर लोकगीत और भंडारे का आयोजन हुआ। इसी तरह क्षेत्र के जलीलपुर, बहादुरपुर ,सुजाबाद, मढ़िया, चौरहट, कटेसर आदि गांव में हनुमान मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा।



चंदौली। दीपावली पर आपराधिक घटनाएं न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को दीपावली से पूर्व ही जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मी गश्त के साथ पैदल मार्च किया। एसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश जारी किया। कहा कि सभी पुलिस कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरते। अगर कोई भी घटना होगी तो इसके लिए स्वंय जिम्मेदार होंगे।



दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। पंडित कुंज बिहारी मिश्र के अनुसार बुधवार को अमावस्या तिथि रात नौ बजकर 19 मिनट तक है। वैसे तो पूजा के लिए पूरे दिन शुभ है। दोपहर एक बजकर 05 मिनट से दो बजकर 35 मिनट तक और शाम शाम 05-41 से 07 बजकर 38 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed