{"_id":"5bb1253c867a554f192abdea","slug":"181538336060-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरलिस्ट में नाम जोड़ने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरलिस्ट में नाम जोड़ने पर मंथन
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक रविवार को कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें नये व युवा वोटरों का नाम वोटरलिस्ट में जोड़ने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि व किसान मोर्चा के जिला मंत्री और सकलडीहा प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि भाजपा नये वोटरों का नाम जोड़ने के लिए अभियान चला रही है जिससे नये व युवा वोटर लोकतंत्र में अपने वोट का बहुमूल्य योगदान कर सकें। इसके लिए मंडल स्तर से लेकर सेक्टर व बूथ स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष रामधार गुप्ता ने कहा कि मोर्चा किसानों के हित में काम कर रहा है। इस मौके पर नवनीत राजभर, राकेश पांडेय गुड्डू, धीरज सिंह, राजू राय, मुन्नीलाल, मुखराम, राजकुमार मौर्य, अरुण मिश्रा, नरेंद्र कुमार, नीरज सिंह उपस्थित रहे।
कंदवा संवाददाता के अनुसार। क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भगवती त्रिपाठी के आवास पर रविवार को किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण में सहभागिता निभाने पर बल दिया गया। इस मौके पर राजू रतन सिंह, नागेंद्र सिंह, सुमंत राय, उच्छाहल यादव, हरीश सिंह, छोटे लाल चौहान, गुलाब सिंह आदि लोग मौजूद रहे।