फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं शुरू

मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं शुरू

Tue, 17 Apr 2018 01:02 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं शुरू
परीक्षा

विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर मुंशी व मौलवी के छात्र-छात्राओं ने थियोलॉजी की परीक्षा दी। इसमें कुल 2037 परीक्षार्थियों में से 1382 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 655 छात्र अनुपस्थित रहे। तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षार्थियों को मोबाइल लेकर परीक्षा में शामिल नहीं होने की हिदायद दी।

मदरसा बोर्ड द्वारा जनपद में बनाए गए कुल छह परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई। अरबी फारसी परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया, लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज मुगलसराय, इंटरमीडिएट कालेज मोदीनगर मुगलसराय, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज चन्दौली, अमरवीर इंटर कालेज धानापुर, अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीद गांव धानापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस दौरान परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए कक्षाओं में शिक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed