{"_id":"5ab7f9994f1c1b90778b78de","slug":"181522006425-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल सरंक्षण के महत्व पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल सरंक्षण के महत्व पर हुई चर्चा
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो)। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से रविवार को पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों से जल को बचाने का आह्वान किया गया। सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने खुद ही पर्यावरण को काफी दूषित कर दिया है। पर्यावरण चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसके कारण मानव समाज पर कई तरह के संकट मंडराने लगे हैं। वन्यजीवों पर भी खतरा मंडराने लगा है। पर्यावरण के साथ जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य करना होगा। अगर धरती में जल नहीं होगा तो हमारा कल भी नहीं है। लोगों को जागरूक होकर जल का संरक्षण करना होगा। इस मौके विजय बहादुर सिंह, तारकेश्वर सिंह, कांता यादव, अमरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक पांडेय, हरेंद्र, रवि, बच्चा मिश्रा, सुनीता चौधरी उपस्थित रहे।