{"_id":"6ad3d87297ef780f510f7476","slug":"1800-police-personnel-will-handle-security-for-the-air-show-five-entry-points-have-been-set-up-chandauli-news-c-189-1-svns1010-156407-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 1800 पुलिसकर्मी संभालेंगे एयर शो की सुरक्षा, पांच प्रवेश द्वार बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 1800 पुलिसकर्मी संभालेंगे एयर शो की सुरक्षा, पांच प्रवेश द्वार बनाए गए
विज्ञापन
पड़ाव के डोमरी में एयर शो के लिए लगाया गया टेंट। संवाद
पीडीडीयू नगर। वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो को लेकर गंगा के इस पार चंदौली में सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं। विमानों के करतब देखने के लिए 10 से 15 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 1800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें 66 इंस्पेक्टर, 225 उपनिरीक्षक (एसआई), दो कंपनी पीएसी और सादे कपड़ों में 50 पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों, आरआरए के जवानों, होमगार्ड और यातायात पुलिस की भी तैनाती होगी।
गंगा के इस पार एयर शो देखने पहुंचने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पांच प्रवेश मार्ग निर्धारित किए गए हैं। बहादुरपुर के दो प्रवेश द्वारों की जिम्मेदारी चंदौली प्रशासन को सौंपी गई है, जबकि सेमरा-डोमरी, चौरहट-डोमरी और कोदोपुर मार्ग की व्यवस्था वाराणसी प्रशासन संभालेगा। गंगा के इस पार घाट को 10 ब्लॉकों में बांटा गया है। दोनों जिलों के बीच समन्वय बनाकर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था संचालित की जाएगी।
इनसेट-
10 से 15 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना
एयर शो देखने के लिए गंगा के इस पार 10 से 15 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए घाटों और प्रवेश मार्गों पर लोगों की आवाजाही व्यवस्थित रखना पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती होगी। भीड़ को अलग-अलग हिस्सों में व्यवस्थित करने के लिए घाट को 10 ब्लॉकों में बांटा गया है। प्रत्येक स्थान पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी एक जगह पर अत्यधिक भीड़ जमा न हो। अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की तैयारी है।
विज्ञापन
इनसेट-
सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
सुरक्षा व्यवस्था के तहत 50 पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया जाएगा। ये भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही 50 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, ताकि महिला दर्शकों की सुरक्षा और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था में दो कंपनी पीएसी के जवान भी शामिल रहेंगे। किसी स्थान पर भीड़ बढ़ने या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति उत्पन्न होने पर अतिरिक्त बल की मदद ली जा सकेगी। इसके अलावा 50 आरआरए के जवानों की तैनाती भी प्रस्तावित है।
इनसेट-
60 यातायातकर्मी और 250 होमगार्ड संभालेंगे व्यवस्था
एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए 60 यातायातकर्मियों और 250 होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। यातायातकर्मी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करेंगे, जबकि होमगार्ड को भीड़ प्रबंधन और अन्य निर्धारित ड्यूटी में लगाया जाएगा। बहादुरपुर के दोनों प्रवेश द्वारों सहित अन्य निर्धारित मार्गों पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी रहेगी। एयर शो के तीनों दिनों में सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के बीच समन्वय बनाए रखना प्राथमिकता होगी।
कोट
एयर शो के लिए कुल 1800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गंगा घाट को 10 ब्लॉकों में बांटा गया है। पीएसी के जवान, होमगार्ड, यातायातकर्मियों और महिला पुलिस के साथ सादे भेष में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 10 से 15 लाख लोगों के जुटने की संभावना के अनुसार तैयारी की जा रही है।
- आकाश पटेल, एसपी, चंदौली