फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1799 students skipped the Navodaya Vidyalaya entrance exam.

Chandauli News: 1799 बच्चों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 14 Dec 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
1799 students skipped the Navodaya Vidyalaya entrance exam.
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के नौ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए 5636 बच्चों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 3837 बच्चे ही शामिल हुए। 1799 अनुपस्थित रहे। चंदौली ब्लाॅक में 694 में से 470 बच्चे ही उपस्थित रहे। चहनियां ब्लाॅक में 737 में से 215 बच्चे अनुपस्थित रहे। सकलडीहा में 933 में से 616 बच्चे ही शामिल हुए। नियामाताबाद ब्लाॅक क्षेत्र के नगर पालिका इंटर में 606 में 446 विद्यार्थी उपस्थित रहे। धानापुर में 864 में से 616 बच्चे उपस्थित रहे। चकिया में 381 में से 241 बच्चे उपस्थित रहे। वहीं नौगढ़ में 252 में से 185 बच्चे उपस्थित रहे। शहाबगंज में 582 में से 371 बच्चे ही उपस्थित रहे। बरहनी में 589 में से 370 बच्चे ही उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डीआईओएस देवेंद्र सिंह व नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके मिश्रा ने चकिया, शहाबगंज, चहनियां और पीडीडीयू नगर में बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण किया। शहाबगंज के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में 582 पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 371 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक शशी प्रकाश पांडेय ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

कोट-----
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 68.08 प्रतिशत बच्चे शामिल हुए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई। सभी केंद्रों का भ्रमण कर निगरानी की गई। देवेंद्र सिंह, डीआईओएस, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed