{"_id":"5c1beb40bdec2256b37e68d9","slug":"171545333568-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा वही श्रेष्ठ जो आसानी से समझ में आए -डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा वही श्रेष्ठ जो आसानी से समझ में आए -डीआरएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। भाषा वही श्रेष्ठ होती है जो आसानी से समझ में आ जाए। हिन्दी देश के विभिन्न संस्कृतियों के अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। ये बातें गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक में डीआरएम पंकज सक्सेना ने कहीं। उन्होंने कर्मचारियों से अधिक से अधिक हिन्दी में काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हिंदी में काम काज करना गर्व की अनुभूति है। भाषा वहीं श्रेष्ठ होती है जो आसानी से समझ में आ गए। अब यह ज्ञान विज्ञान की भाषा बन गई है। हिंदी में काम करने में कोई झिझक नहीं है। उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि मंडल में सभी कार्य हिंदी में हो रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.वीके दुबे, मंडल वित्त प्रबंधक गणनाथ झा, वरीय मंडल अभियंता समन्वय अतुल कुमार, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर कचस्टा प्रशांत कुमार, वरीय मंडल संकेत बृजेश कुमार यादव, ओपी सिंह, श्रवण कुमार, एचसी भट्ट, जैनेंद्र सिंह, सुनील कुमार, इकबाल, राजभाषा विभाग के अरविंद मिश्र, विनोद कुमार, कैलाश नाथ, जहांगीर आलम, रामभरोस राय, दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने किया।