{"_id":"5c17f240bdec22569b2ef6f1","slug":"171545073216-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीएल तीन स्कूलों में देगा कंप्यूटर शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीसीएल तीन स्कूलों में देगा कंप्यूटर शिक्षा
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड मिडिल स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान कराएगा। सोमवार को ब्लाक के हरधन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए सात कंप्यूटर उपलब्ध कराए। कंपनी की ओर से स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षा से संबंधित किताब भी मुहैया कराई गई। इसके अलावा ब्लाक के दो स्कूलों में और कंप्यूटर पहले उपलब्ध कराया जा चुका है।
इस दौरान एचपीसीएल के मार्केटिंग मैनेजर विकास यादव ने वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा का आवश्यक बताया। कहा कि कंपनी ने वर्तमान में ब्लाक के तीन स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा की जिम्मेदारी ली है। इस दौरान बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले मुख्य अतिथि विकास यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर क्लास का फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे पहले ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवड़ी मड़ई और दीनदासपुर में भी कंपनी की ओर से सात सात कंप्यूटर, कंप्यूटर शिक्षक, किताबें बांटी जा चुकी हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र मौर्य, शैलेंद्र सिंह, अजय सिंह, फैयाज अहमद, हैदर अली, संदीप सिंह फौजी, रीति सिंह उपस्थित रहे। स्वागत प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर मिश्र ने किया।