फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मौसम का मिजाज बदला, ठंड तेज, अलाव का पता नहीं

मौसम का मिजाज बदला, ठंड तेज, अलाव का पता नहीं

Tue, 18 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदला, ठंड तेज, अलाव का पता नहीं

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिखने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही सोमवार को मौसम का मिजाज भी बदल गया है। सुबह आसमान में बादल छाने के साथ ही पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। दिनभर धूप नहीं खिली और सूरज का दर्शन नहीं हुआ। इससे रेल परिचालन पर भी असर पड़ा है। सुबह बच्चों को स्कूल जाने मेें काफी परेशानी हुई। राहगीर और स्टेशनों, बस अड्डों पर यात्री रात में ठिठुरते रहे। लेकिन प्रशासन और नगर निकायों की ओर से अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है।

उत्तराखंड और जम्मू में भारी बर्फबारी का असर जिले तक पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तीन किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलने से ठंड बढ़ गई। मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय का कहना है कि बर्फबारी और पुरवा हवा चलने से अचानक ठंड बढ़ी और मौसम बदला है। आगामी दो दिनों तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना है। लेकिन अभी नगर निकायों की ओर से अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं ठंड शुरू होते ही नगर निकायों की ओर से नगरीय क्षेत्र में अलावा की व्यवस्था की जाती है। मगर अब तक इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा सके हैं। नगर क्षेत्र में ऐसे 25 स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां अलाव की व्यवस्था की जाती है। रात में अलाव न होने से खासतौर से यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। चेयरमैन संतोष खरवार का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही जगह-जगह अलावा जलाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले प्रमुख पांच स्थानों पर अलावा जलाए जाएंगे। इसमें बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, हास्पिटल और प्रमुख चौराहे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed