{"_id":"5c154fa2bdec2253a95a009e","slug":"171544900514-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न माडलों का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नवनीत सिंह चहल ने दीप जला व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। । विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि बालिकाएं आज के दौर में अपनी प्रतिभा से समाज में अपना स्थान बना रही है। प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल न भी विचार व्यक्त किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती व गणेश वंदना से हुई। बच्चों ने पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, उड़िया, बंगाली, तमिल आदि गीत व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब ताली बजवाई। छात्रों ने अंग्रेजी नाटक, पश्चिमी गीत व नृत्य सहित वादन व गायन से भी दर्शकों को खूब रिझाया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए गए विभिन्न माडलों का अवलोकन कर उनकी तारीफ की। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन, डॉ. अनिल यादव, डॉ आरडी प्रसाद, डॉ. ओपी सिंह, राजकुमार जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, शनि अग्रवाल, राजा अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल सहित अभिभावक मौजूद रहे।