फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रचार-प्रसार के अभाव में रैन बसेरा का नहीं मिल रहा लाभ

प्रचार-प्रसार के अभाव में रैन बसेरा का नहीं मिल रहा लाभ

Sun, 16 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रचार-प्रसार के अभाव में रैन बसेरा का नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पालिका प्रशासन ने इस वर्ष कड़कड़ाती ठंड में बेसहारों और राहगीरों के लिए शास्त्री पार्क में अस्थाई रैन बसेरा बना तो दिया है पर प्रचार-प्रसार के अभाव में इसका अभी समुचित प्रयोग नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा अलीनगर, वार्ड नंबर 16 में लगभग एक करोड़ की लागत से स्थाई रैन बसेरा अभी बनाया जा रहा है। इसके अलावा जनपद में अभी तक कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था न किए जाने से भी लोगों को रात में ठंडी हवा का कहर झेलना पड़ रहा है।
पालिका प्रशासन की ओर से शास्त्री पार्क में पिछले रविवार को अस्थाई रैन बसेरा बना दिया गया है। इसमें कुछ गद्दे व कंबल भी रखवा दिए गए हैं लेकिन प्रचार-प्रसार न होने से इसका पूरी तरह उपयोग नहीं हो पा रहा है। दरअसल पहले पालिका प्रशासन ने केवल स्थाई रैन बसेरा बनाने का निर्णय लिया था। पालिका प्रशासन के इस फैसले पर नगर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने प्रश्न उठाया था कि गरीब तबके के लोग आखिर कैसे तीन किमी दूर बने रैन बसेरा तक पहुंचेंगे। इसके बाद पालिका ने अस्थाई रैन बसेरा बनाने का फैसला किया। वहीं जनपद में अभी कहीं भी निकायों की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे फुटपाथों पर जीवन बसर करने वाले गरीबों व अन्य राहगीरों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। निकायों के जिम्मेदारों का कहना है कि अभी इतनी ठंड नहीं पड़ रही है, फिर भी अलाव जलवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अलीनगर में बन रहे स्थाई रैन बसेरा का शीघ्र उद्घाटन करा दिया जाएगा। वैसे इसे आरंभ कर दिया गया है। यदि कोई जरूरतमंद वहां पहुंचता है तो रह सकता है। वहीं अलाव जलाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। कुछ दिनों बाद से अलाव जलवाना आरंभ कर दिया जाएगा। रोली गुप्ता, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed