{"_id":"59fb71e74f1c1bb6678b8ffe","slug":"171509650919-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के तीन, महामंत्री पद के एक प्रत्याशी ने पर्चा लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के तीन, महामंत्री पद के एक प्रत्याशी ने पर्चा लिया वापस
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के बाद गुरुवार को अध्यक्ष पद के तीन व महामंत्री पद के एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया । इससे अध्यक्ष पद पर अब तीन लोग जोर आजमाएंगे वहीं महामंत्री पद के लिए पांच लोगों के बीच उठापटक होगी। पर्चा वापसी के मद्देनजर महाविद्यालय पर पीएसी बल तैनात रही ।
एलबीएस पीजी कालेज छात्रसंघ चुुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री पद के लिए छह, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन, कलासंकाय प्रतिनिधि के लिए 13, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एक एवं वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। एक नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव अधिकारी ने शिक्षा एवं कला संकाय प्रतिनिधि पद के एक-एक प्रत्याशी के आवेदन को निर्धारित आयु सीमा से अधिक आयु होने के कारण अवैध घोषित कर दिया गया था। चुनाव अधिकारी कामेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय यादव, अमित कुमार, आशीष कुुमार एवं महामंत्री पद पर आशीष कुुमार ने अपना पर्चा वापस लेते हुए दावेदारी वापस कर ली है । इससे अध्यक्ष पद के लिए अब मुकाबला अमित श्रीवास्तव, आशीष तिवारी व सुदर्शन के बीच होगा। वहीं महामंत्री पद के लिए अविनाश सिंह, कृष्णा सिंह, दीपू कुमार, प्रदीप कुमार, एवं संदीप कुमार यादव दमदारी से लड़ाई लड़ेंगे ।
डीएम ने प्राचार्य से मांगी रिपोर्ट
लिंगदोह की सिफारिशों के अनुसार सिर्फ पांच हजार रुपये ही खर्च कर सकते हैं प्रत्याशी
मुगलसराय (ब्यूरो) । एलबीएस पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए नौ नवंबर को मतदान होना है। चुुनाव में दावेदारी पेश करने लिए 31 अक्टूबर को नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने पूरे दमखम दिखाया था। इस दौरान जुलूस निकाले जाने के साथ पोस्टर, बैनर, हैंडबिल पर जमकर खर्च करने के साथ गाजे बाजे का इस्तेमाल भी हुआ था । जबकि लिंगदोह की सिफारिशों के अनुसार पूरे चुनाव के खर्च की सीमा पांच हजार रुपये के साथ प्रिंटेड मैटेरियल के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। लिंगदोह की सिफारिशों की धज्जियां उड़ाए जाने के मामले में किसी ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए चुनाव को निरस्त किए जाने की मांग की थी। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट देने को कहा है। इस संबंध में प्राचार्य सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से रिपोर्ट मांगी गई है जिसका जवाब छह से सात दिनों के भीतर दे दिया जाएगा ।