{"_id":"59ce996b4f1c1bcf538b4faa","slug":"171506711915-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय रोगों का प्रमुख कारण है प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय रोगों का प्रमुख कारण है प्रदूषण
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। मानव शरीर का अहम अंग हृदय है। इसके बिना मनुष्य का जीना असंभव है। बावजूद हृदय को सुरक्षित रखने के लिए मनुष्य संजीदा नहीं है। इसके कारण हृदय आघात जैसी बीमारी लोगों में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। यह चिंता का विषय बना हुआ है। हृदय रोग का सबसे बड़ा कारण प्रदूषण है। ये बातें कटवा माफी गांव में विश्व हृदय दिवस के मौके पर गोष्ठी में वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि मानव शरीर का नाजुक एवं अहम अंग कहा जाने वाला हृदय आज सुरक्षित नहीं रह गया है। इसका प्रमुख कारण पर्यावरण प्रदूषण है। ध्वनि प्रदूषण भी हृदयाघात का प्रमुख कारण है। बावजूद मनुष्य स्वास्थ्य के प्रति संजीदा नहीं है। हमें यदि स्वस्थ रहना है। अपने अमूल्य अंगों को सुरक्षित रखना है। तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाना होगा। ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहें । तभी मानव जीवन सुरक्षित रह सकेगा। साथ ही डी जे जैसे अत्याधुनिक तेज ध्वनि वाले यंत्रों पर पर प्रतिबंध लगाना होगा। इस अवसर पर डॉ. अरविंद पांडेय, डॉ. नरेश संजय सिंह, विनय कुमार, मुन्ना द्विवेदी, पूर्व ग्राम प्रधान सुशील पांडेय, ग्राम प्रधान बासुदेव सिंह, राजवंश चौबे आदि उपस्थित रहे।