फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनियंत्रित होकर जीप गड्ढे में पलटी, चार गंभीर

अनियंत्रित होकर जीप गड्ढे में पलटी, चार गंभीर

Sun, 06 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर जीप गड्ढे में पलटी, चार गंभीर
विज्ञापन

कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजेहरा और असना गांव के बीच शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सवारी लदी जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे जीप में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें चार युवकों को गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने चार लोगों को छोड़कर शेष लोगों को मरहम पट्टी कर घर भेज दिया।
शनिवार की सुबह जीप चालक गाजीपुर जनपद के बरुइन मोड़ से 15 सवारियों को लेकर सैयदराजा जा रहा था। जीप में सवार अधिकतर लोग बैजनाथ धाम से वापस अपने घर लौट रहे थे। सवारी जीप अभी कंजेहरा और असना गांव के बीच पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। इससे में सवार 15 लोग चीखने चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को किसी तरह जीप से बाहर निकाल कर इलाज के लिए कंदवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां घायल राजकुमार (19), मिंटू (20) और महेश (21) बिहार राज्य के दुर्गावती थाना क्षेत्र के डोमर पोखर और कंदवा थाना क्षेत्र के कम्हरियां गांव के मनोज कुमार (22) की हालत गंभीर रही। घटना की सूचना मिलते ही कंजेहरा और असना गांव में हड़कंप मच गया और लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों में डग्गामार वाहन चालकों के प्रति काफी गहरी नाराजगी देखने को मिली। यहां चिकित्सक ने आंशिक रूप से घायल लोगों को मरहम पट्टी के बाद घर वापस भेज दिया। वहीं मनोज कुमार, मिंटू, महेश और राजकुमार का इलाज अभी जारी था।
विज्ञापन

कंदवा (ब्यूरो)। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को कंजेहरा और असना गांव के बीच हुई सवारी गाड़ी की दुर्घटना ने मार्ग पर डग्गामार वाहन न चलने के पुलिस के दावे की पोल खोल कर रख दी है । यह तो संयोग अच्छा था कि सड़क किनारे गड्ढे में पानी भरा था और खेतों में लोग मौजूद थे ,जिन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला । अगर लोग पास में मौजूद न होते तो किसी बड़ी व दुखद घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था ।लोगों में पुलिस के संरक्षण में डग्गामार वाहन चलाने को लेकर काफी नाराजगी है ।अब लोगों की नजर जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक की ओर लगी हुई है कि वह इस मामले में अब कैसा कदम उठाते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed