फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   17 new Corona positives including railwaymen and bankers

रेलकर्मी और बैंककर्मी सहित 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
17 new Corona positives including railwaymen and bankers
पीडीडीयू नगर। जिले में रेलकर्मी, बैंककर्मी सहित 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। दूसरी तरफ 11 संक्रमितों ने वायरस को मात दी और कोविड एल फैसिलिटी सेंटर से घर वापस लौटे। सोमवार को मिली रिपोर्ट में छह महिलाएं और 11 पुरुष संक्रमित मिले हैं।ैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से एक रेलवे विभाग, एक बैंककर्मी, एक आर्मी जवान, एक बिस्कुट फैक्ट्रीकर्मी, एक किसान, चार गृहणी, एक लेबर, एक छात्र है। जिले में ये क्रमश: चकिया नगर से एक, चंदौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से दो और नगरीय क्षेत्र से एक, नियामताबाद से तीन, पीडीडीयू नगर के आठ, शहाबगंज के दो रहवासी हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं सोमवार को कोरोना मुक्त होने पर 11 व्यक्तियों को फैसिलिटी सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में सोमवार को कोविड जॉच के लिए कुल 861 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1631 हो गई। इसमें 249 एक्टिव केस है जबकि 1106 व्यक्ति ठीक होकर फैसिलिटी सेंटर से घर जा चुके हैं। 250 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। अब तक कुल 13 लोगों की मृत्यु हो चूकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed