फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   परीक्षा केंद्रों को भेजे गए प्रश्न पत्र व उतर पुस्तिका

परीक्षा केंद्रों को भेजे गए प्रश्न पत्र व उतर पुस्तिका

Sun, 03 Feb 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों को भेजे गए प्रश्न पत्र व उतर पुस्तिका
चंदौली। माध्यमकि शिक्षा परषिद की ओर से सात फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। विभाग की ओर से सभी तैयारी पूरी होने के साथ ही मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मुख्य संकलन केंद्र से शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका भेज दी गईं। साथ ही वहां केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश भी जारी की गए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मुख्य संकलन केंद्र पर कई दिनों से सुबह ही संकलन केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापकों की भीड़ एकत्र हो जा रही थी। वहीं संकल्न केंद्र प्रभारी डा.रामचंद्र शुक्ल की देखरेख में केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका दी गईं। शनिवार को सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका भेजने के बाद सभी केंद्र व्यवस्थापकों को जिला विद्घालय निरीक्षक की ओर से कड़े निर्देश भी जारी किए गए। जहां प्रश्न पत्रों को डबल लाक में रखने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा को निगरानी में रखने की हिदायत दी गई। इस बार जिले में 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 75355 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा को कराने को 2500 शिक्षकों की तैनाती की गई है। बार्डर के 27 केंद्र में 15 केंद्र संवेदनशील और 12 अतिसंवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के समय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed