फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मार्ग-नाली मरम्मत के लिए लगाया जाम

मार्ग-नाली मरम्मत के लिए लगाया जाम

Fri, 21 Dec 2018 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मार्ग-नाली मरम्मत के लिए लगाया जाम
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका के लखमीपुर में चतुर्भजपुर मार्ग और नाली की मरम्मत न होने से नाराज लोग सड़क पर उतर आए। गुरुवार की सुबह नौ बजे चतुर्भुजपुर-लखमीपुर मार्ग पर बांस बल्ली लगाकर रास्ता जाम कर दिया। इसके बाद रास्ते पर कुर्सियों पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में भाजपा नेता अरविंद पांडेय, सभासद विनय यादव डब्बू और संबंधित ठेकेदार ने आकर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जर्जर हो चुके काली महाल सहजौर मार्ग पर लखमीपुर में छह सौ मीटर इंटरलाकिंग और तीन सौ मीटर नाली निर्माण के लिए एक वर्ष पहले टेंडर हो चुका है और छह माह पहले काम भी शुरू हो गया। लेकिन तीन माह पहले अचानक काम रोक दिया गया। नाली न बनने से घरों के नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। यही नहीं कीचड़ से मार्ग पर चलना अत्यंत मुश्किल हो गया है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब दस दिन पहले लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। इस पर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत की जाएगी लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। इससे गुरुवार को एक बार फिर लोग आंदोलित हो गए। दस बजे इसी रास्ते से भाजपा नेता अरविंद पांडेय गुजरे, तो वे भी जाम में फंस गए। उन्होंने लोगों को अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। ठेकेदार ओमप्रकाश ने बताया कि पैसा खत्म होने की वजह से काम बीच में रुका है। दोपहर 12 बजे अधिकारियों से वार्ता कर ठेकेदार ने नाली का काम शुरू कराया। इसकेे बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान सभासद विनय यादव डब्बू, बबलू निषाद, चंदन विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, शिव कुमार, संजय, मालती देवी, रामरती, शांति, सुशीला, श्यामा देवी, माया देवी, आशा विश्वकर्मा, रामआसरे,पिंटू, अनिल, चंदन, रामअवतार गुप्ता, शंभू, रामदर्शन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed