{"_id":"5ba9387d867a557e8327cb2a","slug":"161537816701-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस सप्ताह में 26 जवान रक्तदान कर बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस सप्ताह में 26 जवान रक्तदान कर बने महादानी
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रक्त दान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना सप्ताह के तहत सोमवार को सीएंडटी बैरेक स्थित मनोरंजन कक्ष में जिला अस्पताल, पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वरीय मंडल सुरक्षा आयुुक्त सहित 26 जवान और अधिकारियों ने रक्तदान कर महादानी बने। इस मौके पर हुई गोष्ठी में रक्तदान को महादान बताया गया।
सुबह दस बजे जिला ब्लड बैंक से चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों की टीम सीएंडटी बैरक में पहुंची। यहां उद्घाटन के बाद रक्तदान की शुरूआत हुई। यहां वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, सहायक यांत्रिक अभियंता जितेन्द्र कुमार राय, सहयक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सहित 26 जवानों ने रक्तदान किया। कार्यालय अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने 50वीं बार रक्तदान किया। शिविर में कमांडेंट ने कहा कि हम जब रक्तदान करते हैं तो वह किसी को जीवन जीने के लिए अवसर देता है। रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। इस लिए जब भी मौका मिले हमें रक्तदान करना चाहिए। कहा कि रेलवे सुरक्षा बल इस तरह के सामाजिक कल्याण कारी कार्यक्रम लगातार करेगा। कहा कि उन्होंने जवानों को हमेशा कल्याणकारी समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर डीडीयू पोस्ट प्रभारी बीएन मिश्र, मानस पोस्ट प्रभारी पीएनएस संजय कुमार, सीएंडटी पोस्ट प्रभारी जगदीश कुमार, सीआईबी प्रभारी आरआर सहाय, ब्लड बैंक से आए डॉ. मनोज कुमार मिश्र, संजय कुमार, ज्योति, अनिरूद्ध, चंदा, संध्या, राहुल, लाल बहादुर, अखिलेश, लखंदर, विवेक, उमेश, तिवारी रहे।