{"_id":"59dfc0a24f1c1bf4688b57d6","slug":"161507836066-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में सिचाई की समस्या उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में सिचाई की समस्या उठी
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नईबाजार। क्षेत्र के पौनी गांव में प्रधान राजकुमारी देवी की अध्यक्षता में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों के लिए सिंचाई समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान किसानों ने बताया कि दिघवट माइनर में पानी नहीं छोड़े जाने से इलाके के पौनी, कवरूआ, नरायनपुर, पचखरी, कसवढ़ आदि गांवों के किसानों की फसल सूख रही हैं। इस पर प्रधान राजकुमारी देवी ने बताया कि किसानों कि इस समस्या से सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है । उन्होंने ने यह भी बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकरी यह बता रहे है कि क्षेत्रीय विधायक के निर्देश पर इन दिनों नहरों मे पानी चलाया जा रहा है । कहा कि 24 घंटे के अंदर सिंचाई विभाग द्वारा माइनर में पानी नहीं छोड़ा जाता है तो माइनर पाटो अभियान चलाकर पाट दिया जाएगा। इस मौके पर राजेश मास्टर, अजय पांडेय, राकेश प्रधान, हीरा पाठक, अनूप पाठक, जलालुद्दीन, मुन्नाभाई आदि मौजूद रहे।