{"_id":"599894764f1c1b1b0e8b4811","slug":"161503171702-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव निर्वाचित प्रमुख ने ली पद और गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव निर्वाचित प्रमुख ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
शपथ लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थनीय क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर शनिवार आयोजित समारोह में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख शशिकला उपाध्याय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उप जिलाधिकारी चकिया जियालाल सरोज ने शशिकला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद शशिकला ने क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया।
समारोह की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर में बारह बजे प्रमुख शशिकला मंच पर पहुंची। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, चकिया विधायक शारदा प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शशिकला को एसडीएम ने शपथ दिलाई। इस दौरान चकिया विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि शशिकला उपाध्याय के प्रमुख पद पर आसीन होने के बाद क्षेत्र की समस्याओं का निदान त्वरित गति से होगा। कहा कि वह प्रमुख के द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों में अपनी भूमिका भी निभाएगे और प्रदेश सरकार से अधिक धन लाकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देगें। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हे जिस दायित्व के साथ पद पर बैठाया है। उम्मीद है कि वह लोगों की आशाओं पर खरा उतरेंगी। प्रमुख शशिकला उपाध्याय ने कहा कि विकास खंड क्षेत्र के प्रत्येक गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करने के लिए वह कटिबद्ध है और वह इसपर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि नव निर्वाचित प्रमुख से लोगों को ज्यादा उम्मीद है और वह इस पद पर रहते हुए इमानदारी से निर्वहन करेंगी। इस दौरान कुश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, बाबू नंदन, झब्बू सोनकर, रमेश यादव, मुकेश सेठ, अमित सिंह, जामा खान, गुड्डू खान, मनमोहन सिंह चौहान, अरविंद जायसवाल, रामराज चौहान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बीडीओ धर्मजीत सिंह पटेल और संचालन अजय पांडेय ने किया।