{"_id":"595bed7d4f1c1bae688b4653","slug":"161499196797-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होते ही स्टेशन पर चहुंओर दिखा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होते ही स्टेशन पर चहुंओर दिखा पानी
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। भले ही रेलवे यात्री सुविधाओं के प्रति संवेदन शील हो लेकिन मुगलसराय मंडल इसके लिए कितना सक्रिय है इसकी कहानी बारिश होते ही टपकने वाली छत दे रही है। मंगलवार को दो से तीन घंटे की हुई बरसात से ए प्लस श्रेणी वाले स्टेशन पर चहुंओर पानी ही पानी दिखा। यात्रियों को पानी से बचने के लिए इधर उधर दुबकना पड़ा। हालांकि बारिश से नगर के विभिन्न गलियों में भी जल जमाव की स्थिति दिखी।
मुगलसराय मंडल यात्री सुविधाओं केबढ़ोत्तरी का लगातार दावा कर रहा है। हाल ही में स्टेशन को रंग -रोगन का चमकाया गया है, लेकिन लगता है छत की मरम्मत करना रेलवे भूल गया। मंगलवार को दोपहर में 12 बजे से चार बजे तक जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद स्टेशन पर चहुंओर पानी हीपानी दिखा। सबसे बदहाल स्थिति तो टिकट काउंटर के समीप दिखी। यहां यात्री हाल में टिकट कटाने के लिए कतार में खड़े लोगों केसिर पर पानी टपकता रहा। इसी तरह सीढ़ियों पर, प्लेटफार्म संख्या एक से आठ तक छत से जहां तहां पानी टपकता रहा। इससे यात्रियों को इधर उधर दुबकना पड़ा। वहीं छत टपकने की वजह से प्लेटफार्म पर जहां तहां जल जमाव हो गया। इससे ट्रेन पर चढ़ने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। प्लेटफार्म संख्या चार पांच पर जहां तहां प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त होने की वजह से भी यात्रियों को दिक्कत हुई। तेज बारिश की वजह से सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग के टीम के सदस्यों को इधर उधर दुबकना पड़ा।