फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Small and retail traders in Uttar Pradesh are distressed: Pradeep

उत्तर प्रदेश में छोटे और खुदरा व्यापारी परेशान : प्रदीप

Mon, 19 Oct 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Small and retail traders in Uttar Pradesh are distressed: Pradeep
पीडीडीयू नगर में व्यापार सभा की बैठक में बोलते प्रदीप जायसवाल। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। समाजवादी व्यापार सभा चंदौली की बैठक रविवार को नगर स्थित एक लॉन में हुई। इसमें वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव, स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव और वाराणसी मंडल के पीडीए व्यापार सभा सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में छोटे और खुदरा व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल मोनू ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार और बड़े व्यापारियों को मिलने वाली छूट से छोटे कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए शुभम चौहान, ओमवीर यादव, अब्दुल्लाह शेख और मोहम्मद हुसैन को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। मनोज गुप्ता को चकिया विधानसभा अध्यक्ष, इंतखाब अंसारी को सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष, बासु अग्रवाल को जिला मीडिया प्रभारी, अजय जायसवाल और सोनू जायसवाल को जिला सचिव तथा बाबूराम सिंह को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महेश जायसवाल, गुलशेर सिद्दीकी, औसाफ अहमद गुड्डू, रवि जायसवाल, दीपक गुप्ता, गुड्डू जायसवाल, संतोष जायसवाल, सरवन यादव और अखिलेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed