{"_id":"6973e0e635adf92c1f05f4fd","slug":"16-cattle-freed-eight-smugglers-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1013-142972-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 16 मवेशी मुक्त कराए, आठ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 16 मवेशी मुक्त कराए, आठ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से चार वाहनों से 16 मवेशियों को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस ने पशु तस्करी के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस वाहनों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
कोतवाल वीपी पांडेय ने बताया कि जांच अभियान के दौरान बरठी-कमरौर हाईवे के पास तीन मैजिक से छह मवेशी मुक्त कराए गए और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, जेठमलपुर मोड़ स्थित एक होटल के पास डीसीएम से 10 मवेशी मुक्त कराए गए। इस दौरान तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों में गंगा राम, अजय निवासी लोहता, आशीष निवासी डाफी, अजय निवासी लंका, वाराणसी, विपुल निवासी मेहनाजपुर, सुल्तान और लिल्लू निवासी श्रीगंगा नगर राजस्थान और रविशंकर निवासी रोहतास, बिहार शामिल हैं। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।