फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   16 cattle being smuggled to be freed

तस्करी कर ले जाए जा रहे 16 मवेशी कराए मुक्त

Tue, 07 Sep 2021 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
16 cattle being smuggled to be freed
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने सोमवार की शाम नेशनल हाइवे स्थित सिंघीताली पुल पर एक ट्रक से 16 मवेशियों को मुक्त कराया। इस दौरान पशु तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसआई राजेश सिंह, बृजेश यादव, कृष्ण कुमार व अनुराग सिंह नेशनल हाईवे स्थित सिंघीताली पुल के पास वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच चंदौली की ओर जा रहे एक ट्रक को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर जांच पड़ताल शुरू की। जांच को देख कर हाइवे पर लगे जाम का फायदा उठा कर ट्रक चालक वाहन खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो उसमें कुल 16 मवेशी लदे थे। पुलिस मवेशियों संग ट्रक को जफरपुर पुलिस चौकी ले आई। यहां अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed