फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ममता बनर्जी को जयश्री राम लिखे 501 पोस्टकार्ड भेजे

ममता बनर्जी को जयश्री राम लिखे 501 पोस्टकार्ड भेजे

Thu, 13 Jun 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी को जयश्री राम लिखे 501 पोस्टकार्ड भेजे

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी नमामी गंगे प्रकल्प जिला इकाई की बैठक चहनियां ब्लाक के कुरहना गांव के गंगा तट पर स्थित मां काली मंदिर परिसर में हुई। इसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास की निंदा की गई। इस दौरान प्रकल्प के सदस्यों जय श्रीराम लिखा 501 पोस्टकार्ड बंगाल की मुख्यमंत्री के नाम पर भेजा।
प्रकल्प के जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी का तानाशाही और अभिमानपूर्ण रवैया का अहंकार बढ़ गया है। उन्हों इतिहास से सबक लेनी चाहिए। कहा कि हिन्दुओं की भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा नेता पवन कुमार सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी की दमनकारी नीतियां ही उनके विनाश का कारण बनेगी। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुनील सिंह, राजन सिंह, सर्वजीत सिंह, आलोक सिंह, अभिषेक सिंह, सुुहेल खान, मुन्ना चौबे, गूंगे चौबे, सुरेन्द्र माझी रहे। संचालन अजय कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। चंदौली में पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के समीप स्थित सुदामा देवी महिला महाविद्यालयको बीएड, बी काम, बीएससी, डीएलएड की मान्यता मिल गई है। मान्यता मिलने से क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में आसानी होगी। अब तक चंदौली के आस पास कि किशोरियों को उच्च और व्यवसायिक शिक्षा हासिल करने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता था। कालेज को मान्यता मिलने से किशोरियों को विभिन्न पाठ़्यक्रमों को पूरा करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। प्रदेश के बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात से नौ जून तक आयोजित 39वीं यूपी स्टेट जूनियन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन के लक्ष्मी चौहान ने स्वर्ण पदक और शिबू बानो ने सिल्वर मेडल हासिल किया। खिलाड़ियों के वापस लौटने पर चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।प्रतियोगिता 42 किलोभार वर्ग में शिबू बानो ने सिल्वर व 44 किलो भार वर्ग में लक्ष्मी चौहान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राव ताइक्वांडो एकेडमी के शरद प्रताप राव व अमित मौर्या की देखरेख में दोनों खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लिया था। अल्ताब खान ने बताया कि लक्ष्मी चौहान राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed