फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नाला सफाई की विधायक से संभाली कमान

नाला सफाई की विधायक से संभाली कमान

Wed, 29 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
नाला सफाई की विधायक से संभाली कमान

विज्ञापन
चंदौली। नगर के जाम पड़े नालों की सफाई के लिए मंगलवार को विधायक साधना सिंह खुद कमान संभाला। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को लेकर उन्होंने सदर तहसील और डाकघर तथा सब्जी मंडी के पास नालों की सफाई कराई। साथ ही जेसीबी से खोदाई कराकर पानी निकासी की व्यवस्था की।
मुख्यालय स्थित आदर्श नगर पंचायत के लोगों के लिए तहसील परिसर के पास जल-जमाव की समस्या नासूर बन चुकी है। इस संबंध में अमर उजाला में 26 मई के अंक में प्रमुखता के साथ खबर छापी। इसका यह असर पड़ा कि मंगलवार को विधायक साधना सिंह नगर पंचायत के कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन के संग मौके पर पहुंचकर जल जमाव की समस्या का समाधान करने में जुट गई।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित सदर तहसील के पास एकत्र गंदे पानी से लोगों को काफी परेशानी होती थी। इसकी कई बार शिकायत की गई थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब अमर उजाला ने इस समस्या की खबर को प्रकाशित किया तो जिला प्रशासन की निद्रा तो नहीं टूटी और विधायक भी मंगलवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों संग मौके पर पहुंच गई। सफाई अभियान कर्मचारियों ने घंटों चलाया जहां विधायक साधना सिंह अपने समर्थकों संग डटी रही। उन्होंने बताया कि नगर के लोगों को पानी निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए उन्होंने कमान संभाला है। बरसात के पूर्व सभी नालों और नालियों की सफाई का निर्देश दिया गया है। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed