फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लक्ष्य से कम प्रसव होने पर नाराज हुए स्वास्थ्य महाप्रबंधक (संशोधित)

लक्ष्य से कम प्रसव होने पर नाराज हुए स्वास्थ्य महाप्रबंधक (संशोधित)

Fri, 18 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य से कम प्रसव होने पर नाराज हुए स्वास्थ्य महाप्रबंधक (संशोधित)
चंदौली। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. राजेश झा ने गुरुवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्साल और मातृ शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें प्रदेश सरकार की ओर आमजन के लिए चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जांच केंद्र व विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया। वहीं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्रसव कम होने व साफ-सफाई ठीक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। सीएमएस को स्थिति सुधार करने की हिदायत दी। मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. राजेश झा निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी, जन औषधि केंद्र, दवा भंडारण, एक्स-रे, अल्ट्रा सांउड, सीटी स्कैन, महिला व पुुरुष वार्ड के साथ ही बच्चों के एसएनसीयू वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बार में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने एमसीएच विंग व जिला अस्पताल में प्रसव रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक 100 प्रसव का लक्ष्य पूरा करना था मगर 32 प्रसव ही दर्ज था इस पर उन्होंने नाराजगी चेताया। हिदायत दी कि हर हाल में लक्ष्य पूरा होना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से गांव में नहीं बल्कि अस्पताल में प्रसव के लिए प्रेरित करें। वहीं अस्पताल के वार्डों और परिसर में साफ-सफाई कराने का निर्देश सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह को दिया। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों अस्पतालों के निरीक्षण के बाद धानापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहरत बनाने के लिए संबंधित चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान सीएमएस डा. अरविंद सिंह, साजिद सिद्दीकी, सुधीर सिंह, प्रमोद पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed