{"_id":"5c1beb4abdec2256aa76e421","slug":"151545333578-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं पर करेंगे जनसंवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं पर करेंगे जनसंवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। पिछली सपा सरकार में क्षेत्र में विकास के कई कार्य कराए गए। डिग्री कालेज से लेकर पंप कैनाल तक का निर्माण कराया गया। लेकिन इस सरकार में अब तक न तो बालिकाओं के लिए बने डिग्री कालेज को शुरू कराया जा सका और न ही पंप कैनाल को। जनहित से जुड़े अधूरे कार्यों को जनता के बीच रखने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सैयदराजा क्षेत्र में वे जनसंवाद करेंगे। इसके लिए 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाकर क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को सैयदराजा स्थिति एक ढाबे पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि नगर स्थित महिला डिग्री कॉलेज पिछले दो साल से 13 करोड़ की लागत से बनकर तैयार है लेकिन अभी भी उस में पठन-पाठन का कार्य नहीं चालू है। प्रिंसिपल और शिक्षक नियुक्त कर दिए गए। लेकिन भाजपा की सरकार अब तक सत्र शुरू नहीं करा सकी। मानिकपुर में 60 लाख लगाकर लगभग 75 परसेंट काम लिफ्ट कैनाल का कराया। 25 फीसदी काम सरकार चले जाने के कारण रुक गया, जो अब प्रदेश सरकार नहीं पूरा करा सकी। पंप कैनाल का ट्रांसफार्मर भी चोरी हो चुका है। कहा कि 2019 मार्च तक इस पंप कैनाल को प्रदेश सरकार नहीं बनाती है तो वह खुद अधूरे कार्य पूरा कराकर चालू कराएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान राम जनम सिंह यादव सपा विधान सभा अध्यक्ष, अंगद यादव मौजूद रहे ।