फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जलजमाव और गंदगी से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जलजमाव और गंदगी से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 16 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
जलजमाव और गंदगी से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकासखंड के दैथा गांव की मुख्य गली में जलजमाव व साफ-सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार की शाम गली में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर जलजमाव व साफ सफाई की व्यवस्था नहीं कराई गई तो वे ब्लाक मुख्यालय का घेराव करेंगे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गली में जलजमाव से निजात दिलाने व साफ-सफाई के लिए ग्राम प्रधान से कई बार गुहार लगाए जाने के बाद भी कोई पहल नहीं की गई है। इससे नाली का गंदा पानी मार्ग पर ही जमा होने लगा है। दर्जनों परिवार के लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। वहीं जलजमाव व गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बन गया है। कहा कि जलजमाव दूर करने के लिए कई बार ग्राम प्रधान के अलावा पद यात्रा के लिए आए भाजपा नेताओं से शिकायत की गई लेकिन उनका रवैया उपेक्षात्मक रहा। प्रदर्शन करने वालों में दीपक पांडेय, अनिल पांडेय, सुनील पांडेय, कामदार पांडेय, रामविचार पांडेय, बनारसी, बांकेलाल, उदय नारायण, बैजनाथ, सत्यजीत, वशिष्ठ पांडेय, महेश शामिल रहे। एडीओ पंचायत बरहनी राम नगीना सिंह का कहना है कि जल्द ही गली की मरम्मत कराई जाएगी सफाई कर्मी के गांव में न पहुंचने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed