फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चित्रगुप्त पूजा पर समाज के अच्छे छात्रों को किया जाएगा पुरस्कृत

चित्रगुप्त पूजा पर समाज के अच्छे छात्रों को किया जाएगा पुरस्कृत

Wed, 07 Nov 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
चित्रगुप्त पूजा पर समाज के अच्छे छात्रों को किया जाएगा पुरस्कृत

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक नगर के कैलाशपुरी स्थित एक आवास पर हुई। इसमें नौ नवंबर को होने वाले चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले प्रमोद शाला में सार्वजनिक पूजन अर्चन करने और शाम के वक्त समारोह के दौरान समाज के अच्छे नंबरों से दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में डॉ. आनंद श्रीवास्तव और सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समाज को एक करने में जुटा है। संस्था की ओर से असहायों कायस्थों की मदद की जाती है। शादी योग्य युवक युवतियों की शादी कराई जाती है। संस्था की ओर से पिछले 35 वर्षों से बाकले प्रमोद शाला में भगवान चित्रगुप्त की सार्वजनिक पूजा अर्चना की जा रही है। इस वर्ष नौ नवंबर को मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर सह भोज का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में डॉ आनंद श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अंकित सिंहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, राधा श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, विरेंद्र श्रीवास्तव, सोनू सिन्हा, सुदामा सिन्हा, विकास श्रीवास्तव, अक्षय कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार ,गोविंद कुमार, राजेश श्रीवास्तव, आदित्य नारायण, कृष्ण मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, विवेक कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चकिया। भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं छोटी दीवाली के अवसर पर चकिया नगर की दो दलित बस्तियों में बच्चों के साथ दीवाली मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गरीब दलित बच्चों में मिठाइयां, पटाखे तथा खिलौनो का वितरण कर उनको खुशी प्रदान करने का प्रयास किया। नगर पंचायत की धरकार बस्ती तथा वार्ड नं. 2 पुरानी चकिया की दलित बस्ती में मंगलवार की सुबह पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलित बच्चों के साथ दीवाली मनाया। पुरानी चकिया सामुदायिक भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा दलितों, उपेक्षितों, वंचितों को राष्ट्र एवं समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयास करती रही है। इस अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकुमार जायसवाल, भाजयुमो के जिला मंत्री अरविंद मोदनवाल, वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, भाजयुमो मीडिया प्रभारी गौरव प्रजापति, जिला मीडिया सहसंयोजक विजय विश्वकर्मा, सभासद मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चहनिया। राधे की मड़ई यादव मोड़ पर 10 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया है। इस संबंध में रामायन यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिसुन यादव और सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव होंगे। ब्यूरो
04. जागेश्वरनाथ में रामकथा 9 से
शिकारगंज। बाबा जागेश्वरनाथ धाम परिसर में बाबा जागेश्वरनाथ सेवा समिति की ओर से नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन 9 नवंबर से होगी। कथा के मुख्य वक्ता वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वक्ता मुकेश आनंद होेंगे। इस संबंध में समिति के अरविंद कुमार सिंह बबलू ने बताया कि कथा साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक होगी।
05. पर्स लेकर भाग रही महिलाएं गिरफ्तार
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात महिला का पर्स लेकर भाग रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद महिलाओं का चालान कर दिया गया।

नगर के रस्तोगी गली में सोमवार की शाम अशोक सोनकर अपनी पत्नी स्वाति के खरीदारी कर रहा था। इसी बीच किसी ने उसका पर्स चुरा लिया। महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने शक के आधार पर दो महिलाओं को पकड़ लिया और तलाशी ली तो उनके पास से चोरी का पर्स, 19500 रुपये बरामद हुए। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार धानापुर के दीया निवासी महिलाओं का चालान कर दिया। ब्यूरो
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3700
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed